पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार, गाजीपुर, पटपड़गंज, विकास मार्ग, मयूर विहार और अक्षरधाम के आसपास के इलाकों में प्रदूषण का असर साफ नजर आया। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीराबाद रोड, भजनपुरा, यमुना विहार, मौजपुर, सीलमपुर, जाफराबाद, गोकलपुरी और लोनी रोड के आसपास भी धुएं की मोटी परत ने रात की दृश्यता को प्रभावित किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिवाली की रात आतिशबाजी से निकले धुएं ने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली की हवा को इतना जहरीला बना दिया कि सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी बेअसर नजर आने लगी। आमतौर पर रात के समय रोशनी से जगमगाने वाले प्रमुख मार्गों पर धुएं और धुंध की मोटी परत छाई रही। सड़क किनारे लगी लाइटें जल रही थीं लेकिन उनकी रोशनी कुछ दूरी तक ही दिखाई दे रही थी। ऐसे में वाहन चालकों को प्रदूषण के साथ अंधेरे का भी सामना करना पड़ा। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए सड़क पर आगे का रास्ता देखना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार, गाजीपुर, पटपड़गंज, विकास मार्ग, मयूर विहार और अक्षरधाम के आसपास के इलाकों में प्रदूषण का असर साफ नजर आया। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीराबाद रोड, भजनपुरा, यमुना विहार, मौजपुर, सीलमपुर, जाफराबाद, गोकलपुरी और लोनी रोड के आसपास भी धुएं की मोटी परत ने रात की दृश्यता को प्रभावित किया। सामान्य दिनों में इन सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट दूर तक रोशनी फैलाती हैं लेकिन दिवाली की रात वातावरण में मौजूद धुएं के कारण रोशनी का फैलाव सीमित हो गया। इसका असर सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार और चालकों की सतर्कता पर भी पड़ा।
प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिवाली की रात 8 नवंबर को रात 10 बजे तक दिल्ली के 59 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 20 पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। शहर का औसत एक्यूआई 371 दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में एक्यूआई 463 तक पहुंच गया जबकि विवेक विहार में यह 435 दर्ज किया गया। पटपड़गंज में भी शाम छह बजे एक्यूआई 432 दर्ज किया गया था। ये आंकड़े बताते हैं कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बड़े हिस्से में हवा की स्थिति खराब थी।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी धुएं के आगे पड़ी कमजोर
सड़कों पर रोशनी की मौजूदगी के बावजूद वातावरण में मौजूद बारीक कणों और धुएं ने दृश्यता को प्रभावित किया। इसका असर खासतौर पर उन मार्गों पर ज्यादा परेशानी पैदा कर सकता है जहां वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। आनंद विहार आईएसबीटी से गाजीपुर की ओर जाने वाला मार्ग, अक्षरधाम से एनएच-24, पटपड़गंज रोड और विकास मार्ग जैसे व्यस्त रास्तों पर रात में बड़ी संख्या में निजी वाहन, बसें और मालवाहक वाहन चलते हैं। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीराबाद रोड और लोनी रोड पर भी रात के समय वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कम दृश्यता होने के कारण लोगों को सड़क हादसों का डर भी लगा रहा।