इस मौसम में दूसरी बार बुधवार की रात सबसे ठंडी रही। रात का पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। दिन में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहाड़ी इलाकों से दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं से आने वाले तीन दिन में तापमान कम होगा। इस बीच, शुक्रवार की रात पारा 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। ऐसा हुआ तो यह इस सीजन की सबसे ठंडी रात हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार रात का तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले सोमवार की रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस पर गया था। दूसरी तरफ, दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाएगा। बृहस्पतिवार व शनिवार को रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। दूसरी तरफ, दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।
बृहस्पतिवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। सुबह कोहरा छाया रहेगा। हवाओं की चाल भी 6-8 किमी प्रतिघंटा के बीच रहेगी। इसकी दिशा उत्तर व उत्तर पश्चिम रहेगी।