फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Quality: राजधानी की हवा हुई साफ, दिल्लीवासियों को वायु प्रदूषण मिली राहत; जानें कितना रहा AQI

Fri, 23 Feb 2024 07:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रदूषण कम होने से लोगों ने भी राहत महसूस की। कई इलाकों में एक्यूआई 100 के पार रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। सोमवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनेगी रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Ashram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से वायु प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 142 दर्ज किया गया। इसमें बृहस्पतिवार के मुकाबले आठ सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


इस माह में यह तीसरा दिन रहा जब हवा सबसे साफ रही। प्रदूषण कम होने से लोगों ने भी राहत महसूस की। कई इलाकों में एक्यूआई 100 के पार रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। सोमवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनेगी रहेगी।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को औसत छह से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। वहीं, शनिवार को हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रविवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति आठ से 12 किमी रहने के आसार है। 
विज्ञापन


इधर, सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 118 रहा। ग्रेटर नोएडा में 138, गुरुग्राम में 127, फरीदाबाद में 122 व नोएडा में 120 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें