फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक्यूआई में 38 सूचकांक की गिरावट पर हवा अब भी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
209 दर्ज किया गया दिल्ली का एक्यूआई, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित
विज्ञापन

नई दिल्ली । तेज हवाओं की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में हल्का सुधार आया है। सोमवार को एक्यूआई में रविवार की तुलना में 38 सूचकांक की गिरावट हुई। एक्यूआई 209 दर्ज किया गया, हालांकि यह हवा की खराब श्रेणी ही है। दूसरी ओर, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 260 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद में 246, गुरुग्राम में 257 और नोएडा का एक्यूआई 210 रहा। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 208 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2100 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 13000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 206.6 और पीएम2.5 की मात्रा 96.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक हवा खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें