फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, सांस के मरीजों को हो सकती है दिक्कत

Wed, 13 Jun 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार शाम चार बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 342 रिकार्ड किया गया। शाम तक इसका स्तर बढ़ता चला गया। आगामी दो दिनों तक वायु प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी रहेगी। बारिश के बाद ही लोगों को प्रदूषण से राहत मिल सकती है। वातावरण में धूल के कणों की संख्या बहुतायत रही। ऐसे में वाहन चालकों के अलावा सांस संबंधित मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 263 रिकार्ड किया गया। वहीं शाम चार बजे तक वातावरण में प्रदूषण का स्तर 342 तक पहुंच गया। इसमें पीएम-2.5 का स्तर 182, एनओटू का स्तर 53 व ओजोन का स्तर 39 रहा। बताया गया कि मई से लेकर अब तक प्रदूषण का इतना बढ़ा स्तर पहली बार रिकार्ड किया गया। इससे पहले नवंबर व दिसंबर-2017 में एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 500 के करीब पहुंचा था।

मानकों के अनुसार यह आंकड़ा स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक है। आगामी दो दिनों तक वातावरण में धूल के कणों की संख्या में इजाफा होगा। इसकी वजह राजस्थान की ओर से चलने वाली धूल भरी हवाएं हैं। इनका रुख एनसीआर की ओर है।  इसका असर मंगलवार शाम को देखने को मिला। वहीं राजस्थान की ओर से अब भी धूल भरी हवाओं का चलना निरंतर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो तेज धूप व हवा चलने से यह कण वापस वातावरण में जमा होने लगे हैं। 
विज्ञापन


मास्क जरूर पहनें
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने से सांस के मरीजों को अधिक परेशानी होगी। यदि आप दोपहिया वाहन से चल रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। इससे पूरी तरह से नहीं बचा जा सकता। लेकिन कुछ हद तक बचा जा सकता है। अब बारिश के बाद ही इसका स्तर गिर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें