दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप चार लगाने की भी घोषणा की है। सुबह ग्रेप तीन पाबंदियों की घोषणा की गई थी। इसी के साथ अब दिल्ली में ग्रेप एक दो, तीन और चार की पाबंदियां लागू होंगी। दरअसल, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत तेजी से खराब हो रही है, जिसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की समिति ने तत्काल प्रभाव से सबसे सख्त पाबंदियां ग्रेप 4 लागू करने का फैसला किया है। सीपीसीबी के अनुसार, हवा की गुणवत्ता में शनिवार शाम को और गिरावट दर्ज की गई। शाम 4 बजे जहां दिल्ली का एक्यूआई 431 था, वहीं शाम 6 बजे यह बढ़कर 441 तक पहुंच गया।