फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : राजधानी में हवा की गति कम होने से प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार, आज से आंशिक सुधार के आसार

Wed, 31 Jan 2024 02:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 358 रहा, यह बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 298, गुरुग्राम में 247, गाजियाबाद में 317, नोएडा में 336 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की वायु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से हवा में आंशिक सुधार आ सकता है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 दर्ज किया गया। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। दोपहर के बादल छाए रहने की वजह से अच्छी धूप नहीं खिली। नेहरू नगर व आनंद विहार के साथ पांच इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। वहीं, 22 इलाकों की हवा बेहद खराब व पांच इलाके में प्रदूषण खराब रहा। हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को औसतन चार किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। वहीं, बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बुंदाबांदी भी हो सकती है। गुरुवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 12 से 20 किमी रहने के आसार है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

नेहरू नगर सर्वाधिक प्रदूषित इलाका
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक पांच इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 418 रहा। आनंद विहार में 415, जहांगीरपुरी में 404, पटपड़गंज में 406, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 408 दर्ज किया गया। साथ ही, 22 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। पंजाबी बाग में 399, पूसा में 398, ओखला फेज-2 में 392, सीरी फोर्ट में 389, मंदिर मार्ग में 385 वायु सूचकांक रहा। वहीं, पांच इलाकों में हवा 200 एक्यूआई के पार रही। इसमें द्वारका सेक्टर आठ में 295, दिलशाद गार्डन में 292, एनएसआईटी द्वारका में 284, नजफगढ़ में 275, आरके पुरम में 270 में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में हवा रही सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 358 रहा, यह बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 298, गुरुग्राम में 247, गाजियाबाद में 317, नोएडा में 336 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें