फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में दूसरे दिन भी खराब रही गाजियाबाद की हवा, लोनी की स्थिति सबसे खराब

Sun, 04 Oct 2020 10:17 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन शनिवार को गाजियाबाद का प्रदूषण एनसीआर के शहरों में सबसे ज्यादा रहा। जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 212 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से प्रदूषण स्तर 231 मापा गया। 

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने लोनी नगर पालिका को पानी का छिड़काव और निर्माण सामग्री को ढक कर रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर 204 के पार था। तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर की वजह निर्माण कार्य माने जा रहे हैं। 

जहां निर्माण सामग्री खुले में रखने और पानी का छिड़काव न करने की लापरवाही सामने आ रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और लोनी की तरफ दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर निर्माण कार्य हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि लोनी नगर पालिका की ईओ शालिनी कुमारी से वार्ता हुई है। 
विज्ञापन


वहां पानी के टैंकरों से लगातार छिड़काव कराने और निर्माण कार्यों की सामग्री को ढक कर रखने के अलावा खुले में कूड़ा जलाने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की बात कही है। इसी तरह एनएचएआई की तरफ से थर्मल गन और टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में एक्यूआई 189, फरीदाबाद में 176, ग्रेटर नोएडा में 194 और गुरुग्राम में 166 व नोएडा में 184 प्रदूषण स्तर मापा गया है। वहीं, लोनी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 231 पर रहा, जो सबसे खराब श्रेणी में है। 

इसके बाद वसुंधरा में भी हवा लगातार बिगड़ रही है। यहां पर एक्यूआई 215, तीसरे नंबर पर इंदिरापुरम का प्रदूषण 210 पर और संजय नगर में भी 201 एक्यूआई जो ऑरेंज जोन में बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें