फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: प्रदूषण रोकने के लिए 11 स्थानों पर लगाए गए एंटी स्मॉग गन

Sun, 04 Oct 2020 10:02 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
विज्ञापन
एंटी स्मॉग गन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्राधिकरण ने 11 निर्माणाधीन साइटों पर एंटी स्मॉग गन लगाए हैं। इसमें सेक्टर-71 अंडरपास, भंगेल एलिवेटेड सहित अंडरपास और कुछ अन्य प्रोजेक्ट साइट शामिल हैं। 

विज्ञापन


फिलहाल सेक्टर-150 के एटीएस होमक्राफ पायोस हाइडवेज, सेक्टर-135 के कैंडरटेक स्पेस, सेक्टर-144 के ऑक्सीजन बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड और सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण के निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन प्रोजेक्ट साइट पर एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं। 

प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि निर्माणाधीन साइटों पर अनिवार्य रूप में एंटी स्मॉग गन लगाने को कहा गया है।

स्मॉग से निपटने की तैयारी 
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सर्दी का मौसम आते ही नोएडा समेत एनसीआर में स्मॉग छा जाता है। इसके अलावा निर्माणाधीन प्रोजेक्टों पर चल रहे कार्यों की वजह से भी यह समस्या आती है। लिहाजा सभी को एंटी स्मॉग गन के प्रयोग का निर्देश दिया गया है। इसका मकसद उड़ रही धूल से होने वाले प्रदूषण को फैलने से रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें