फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : नोएडा में पांच साल बाद हवा सबसे साफ, वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन जोन में आया

Sun, 29 Dec 2024 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही और धूप नहीं निकली। इससे तापमान गिर गया और ठंड ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर किया। बदले मौसम से वायु प्रदूषण भी कम हुआ। 
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 71... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा-ग्रेनो में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही और धूप नहीं निकली। इससे तापमान गिर गया और ठंड ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर किया। बदले मौसम से वायु प्रदूषण भी कम हुआ। 

विज्ञापन


इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ग्रीन जोन में आ गया। शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 88 और ग्रेनो का एक्यूआई 92 रहा। पांच साल बाद सबसे साफ हवा में लोगों ने सांस ली। इससे पहले 28 दिसंबर, 2020 को नोएडा का एक्यूआई 225 और ग्रेनो का 237 दर्ज किया गया था। हालांकि, बारिश और ओले गिरने से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और लाइनों के कारण जगह-जगह फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही और लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशान होना पड़ा।

न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.7 और न्यूनतम तापमान 12.4 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


बारिश से फसल को होगा फायदा
दादरी और जेवर क्षेत्र में बारिश व ओले से फसल को नुकसान नहीं पहुंचा है। किसान राजकिशोर और हरकेश का कहना है कि ज्यादातर किसानों के खेतों में गेंहू की फसल खड़ी है, जो अभी छोटी है। इस कारण बारिश व ओले से फसल हो नुकसान नहीं पहुंचा है। इस बारिश से फसल को फायदा होगा। फरवरी या मार्च में बारिश होने से फसल को नुकसान होता है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

ओले बने आफत, कई जगह लाइनें क्षतिग्रस्त

शहर में शुक्रवार रात व शनिवार तड़के विद्युत निगम के लिए ओले मुसीबत बनकर गिरे। पूरे दिन कई सेक्टरों व गांवों में रहने वाले लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं, निगम के कर्मियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए पूरे दिन दौड़ लगानी पड़ी। शाम करीब पांच बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी।

दरअसल, ओले गिरने से ट्रांसफार्मरों के साथ-साथ विद्युत लाइनें भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गईं। सेक्टर-71, सेक्टर-72, 73, 74, बरौला, सेक्टर-49, 47, 46, 44, छलेरा-सदरपुर गांव, चौड़ा रघुनाथपुर, नया बांस, भंगेल, सलारपुर समेत अन्य सेक्टरों व गांवों में लोगों को फॉल्ट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-71 निवासी बृजेश गुर्जर ने बताया कि सुबह से दस से अधिक बार कटौती हुई। शिकायत करने पर निगम के अधिकारी स्थानीय विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी का हवाला देकर जल्द आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन देते रहे। 

सेक्टर-44 निवासी मनीष गुप्ता ने बताया कि सुबह से हर घंटे आपूर्ति बाधित होती रही। बार-बार शिकायत करने के बाद भी किसी वरिष्ठ अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। वहीं, मुख्य अभियंता हरीश बंसल का कहना है कि कुछ स्थानों पर बारिश और ओले के कारण दिक्कत आई थी जिसे दूर कर आपूर्ति शुरू करा दी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें