दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के पायलट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आपात स्थिति उन्हें एयर इंडिया कार्यालय के लेवल 3 पर लाया गया, जहां साथी कर्मचारियों द्वारा सीपीआर दिया गया। बाद में उन्हें करीब के ही एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
पायलट का नाम कैप्टन हिमानील कुमार है। उनकी उम्र 37 साल बताई जा रही है। एयर इंडिया के मुताबिक, कैप्टन हिमानील कुमार को अचानक से दिल का दौरा पड़ा। उनके साथियों ने आनन-फानन में मेदांता अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई।