फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एअर इंडिया की इंदौर जाने वाली फ्लाइट दिल्ली लौटी, पायलट को विमान के इंजन में आग लगने का मिला था संकेत

Sun, 31 Aug 2025 08:54 AM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली

सार

31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई2913 उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था।
विज्ञापन
एअर इंडिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया। बताया जा रहा है कि पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था। जिसके बाद विमान को दिल्ली लाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


एअर इंडिया ने कहा कि विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में भेजा जा रहा है। जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा। सूत्रों ने बताया कि विमान 30 मिनट से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद आपात स्थिति में उतरा। विमान की सुबह करीब 6:15 बजे आपातकालीन लैंडिंग हुई और विमान में 90 से अधिक लोग सवार थे।

एयरलाइन ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, '31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई2913 उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए कॉकपिट क्रू ने इंजन बंद करने का निर्णय लिया और विमान को दिल्ली वापस लाया गया, जहां विमान सुरक्षित उतरा। एयरलाइन ने कहा कि हवाई सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें