पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी मुलाकात पलाश रॉय नाम के शख्स से अक्तूबर 2022 में हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों डेट करने लगे थे और दिसंबर के पहले सप्ताह में युवती युवक के गुरुग्राम स्थित घर पर शिफ्ट हो गई।
दिल्ली के द्वारका इलाके में एयर इंडिया की केबिन क्रू से दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। दक्षिणी द्वारका जिला पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की नाम पलाश रॉय है जो पेशे से पायलट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी मुलाकात पलाश रॉय नाम के शख्स से अक्तूबर 2022 में टिंडर पर हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों डेट करने लगे थे और दिसंबर के पहले सप्ताह में युवती युवक के गुरुग्राम स्थित घर पर शिफ्ट हो गई।
दोनों 23 जनवरी यानी लगभग डेढ़ महीने तक साथ रहे लेकिन दोनों के बीच संबंध मधुर नहीं रहे। इसके चलते युवती 26 जनवरी को वापस अपने द्वारका स्थित आवास पर आ गई। उसी दिन पलाश उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया। मना करने पर उसने पीड़िता को और ज्यादा मारा और कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।