फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के लिए एम्स आज से शुरू करेगा अभियान

Tue, 17 Nov 2020 01:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैंसर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ दिल्ली एम्स राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू करेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार 15 वर्ष तक सभी बच्चियों को एचपीवी टीका लगाया जाएगा। इस अभियान के तहत 30 साल तक की महिलाओं की जाएगी स्क्रीनिंग होगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2030 तक सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। डॉक्टरों के अनुसार स्क्रीनिंग के जरिए लक्षण मिलने पर महिलाओं की जांच होगी। दिल्ली एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरजा भाटला ने बताया कि दुनिया भर में महिलाओं की मौत का चौथा बड़ा कारण सर्वाइकल (गर्भाशय के मुंह) कैंसर हैं। हर साल देश में करीब 96 हजार मामले सामने आते हैं और करीब 60 हजार महिलाओं की इस बीमारी से मौत होती है। 

डॉक्टरों के अनुसार समय पर बीमारी का पता चलता है तो इससे निजात पा सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक इसे पूरी तरह से खत्म करने की सिफारिश की है और इसे सफल बनाने के लिए देश में टीकाकरण को तेज किया जाएगा। इस वैक्सीन की मदद से 90 फीसदी तक लड़कियों को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं 35 से 45 वर्ष तक की महिलाओं की स्क्रीनिंग कर 70 फीसदी महिलाओं में इसके किसी भी प्रकार के लक्षण को पकड़ा जा सकता है। मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें