फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल शख्स के लिए फरिश्ता बने पुलिसकर्मी, खून देकर बचाई युवक की जान

Tue, 17 Nov 2020 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in
विज्ञापन

इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। बुराड़ी थाने के दो जवानों ने इस बात को साबित करके दिखाया है। यहां एक युवक को बदमाशों ने लूटपाट के दौरान कई चाकू मार दिए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अधिक खून बहने की बात कर दो यूनिट ब्लड का इंतजाम करने के लिए कहा। युवक का परिवार बेहद गरीब था। ऐसे में परिवार के लिए थाने के हवलदार संजय त्यागी और सिपाही विनोद ने अपना खून देकर विकास नामक युवक की जान बचाई। 

विज्ञापन


यही नहीं बुराड़ी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया। अपने दोनों जवानों के इस नेक काम से डीसीपी बेहद खुश हुए उन्होंने दोनों जवानों की जमकर तारीफ की। परिवार दोनों पुलिसकर्मियों को दुआएं देता नहीं थक रहा है।

उतरी-जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि रविवार को बुराड़ी इलाके में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कमल विहार निवासी युवक विकास को चाकू मार दिया था। उसके सीने व शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू लगे थे। बदमाश उसका मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए थे। विकास को पहले बाबू जगजीवर राम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया। विकास का खून अधिक बह गया था। ऐसे में डॉक्टरों ने फौरन खून का इंतजाम करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


युवक की मां के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह फौरन खून का इंतजाम कर पाती। पुलिस कर्मियों को जब इसका पता चला तो थाने से  संजय त्यागी और विनोद ने पहुंचकर खून दिया। अब विकास की हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार दोनों जवानों का धन्यवाद करते नहीं थक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें