फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला मरीज से अभद्रता पर एम्स का सिक्योरिटी गार्ड नौकरी से बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-एम्स प्रशासन के अनुसार, आरोपी गार्ड की पहचान धनंजय सिंह के रूप में हुई, दर्ज कराई पुलिस में शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एम्स नई दिल्ली ने एक महिला मरीज के साथ कथित गलत व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। संस्थान ने गार्ड को नौकरी से निकाल दिया है और मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। एम्स प्रशासन के अनुसार, आरोपी गार्ड की पहचान धनंजय सिंह के रूप में हुई है। वह एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से एम्स में तैनात था। शिकायत सामने आने के बाद संस्थान ने उसे ड्यूटी से हटा दिया और संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी पर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


एम्स प्रशासन ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस अब शिकायत के आधार पर मामले की जांच करेगी। संस्थान ने कहा कि मरीजों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एम्स ने महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें