अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली के बड़ा खेड़ा नहर पुल के पास एक युवक का शव मिला है। 30 साल के युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने में जुटी है। उसके दाहिने हाथ पर ओम नमः शिवाय, शेर और त्रिशूल के टैटू बने हैं। पुलिस इन टैटू को पहचान के लिए अहम मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पहचान के प्रयास कर रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।