फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के नर्सिंग यूनियन की हड़ताल जारी, आज करेंगी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक पैदल मार्च

Wed, 16 Oct 2019 12:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स के नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को नर्सिंग यूनियन के पदाधिकारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। विविध मांगों को लेकर ये कर्मचारी दो दिन से एम्स प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उधर मरीजों का ध्यान रखते हुए बाकी कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं जारी रखीं। यूनियन के अनुसार वे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना चाहते हैं लेकिन मरीजों को परेशान करना नहीं चाहते हैं। इसीलिए पिछले दो दिन से कर्मचारी सेवाएं भी दे रहे हैं और क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल भी हो रहे हैं। 

यूनियन के हरीश सिंह ने बताया कि बुधवार को एम्स से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के आवास तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। सुबह पैदल मार्च से पहले यूनियन की बैठक होगी। इसके बाद एम्स के करीब 5 हजार कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाओं से लेकर अस्थायी नियुक्तियां तक इत्यादि मुद्दों को लेकर वे लंबे समय से प्रबंधन को पत्र लिख रहे हैं। कई बार स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों तक से चर्चा हुई है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है। 

वहीं, सूत्रों का कहना है कि वार्डों में रेजीडेंट के अलावा एमबीबीएस विद्यार्थियों की सेवाएं भी ली जा रही हैं। प्रबंधन के अधिकारियों ने यूनियन से बातचीत भी की है, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों के लिखित आश्वासन पर अडिग हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें