फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल आज करेंगे एके एप लॉन्च, भरेंगे कार्यकर्ताओं में दिल्ली को दोबारा फतह करने का उत्साह

Wed, 16 Oct 2019 12:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एके एप के जरिये आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम करेंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आप के लिए ये कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केजरीवाल इस दौरान अपने कार्यकर्ताओं में दिल्ली को दोबारा फतह करने का उत्साह भरेंगे।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि केजरीवाल बुधवार से 14 जिलों के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क करेंगे। इसके लिए वह सुबह एके एप लांच करेंगे। हर सम्मेलन में एक जिले से बूथ स्तर तक के एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
पहला सम्मेलन पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के दो जिलों में होगा। सुबह नजफगढ़ जिला का सम्मेलन द्वारका में होगा, जबकि शाम को तिलक नगर जिले के जनकपुरी में होगा। 19 अक्तूबर को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा के छतरपुर और तुगलकाबाद सम्मेलन आयोजित होना है। 
विज्ञापन


20 अक्तूबर को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के शाहदरा में कृष्णा नगर और पतपड़गंज में होगा, जबकि 21 अक्तूबर को उत्तरी दिल्ली के किराड़ी और रोहिणी में सम्मेलन होगा। 

गोपाल राय ने बताया कि 22 अक्तूबर को चांदनी चौक के वजीरपुर और सदर बाजार, 23 अक्तूबर को नई दिल्ली के मोती नगर और मालवीय नगर में सम्मेलन होगा। 24 अक्तूबर को अंतिम कार्यकर्ता सम्मेलन उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के तिमारपुर और बाबरपुर में किया जाएगा।

1.40 लाख विजय प्रमुख नियुक्त होंगे
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में होने वाले चुनाव के लिए लोकसभा स्तर पर प्रभारी और जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष तैनात होंगे। वहीं, हर विधानसभा क्षेत्र के अंदर पोलिंग स्टेशन पर चुनाव इंचार्ज की नियुक्ति होगी। 

उन्होंने कहा कि इस जिला सम्मेलन के माध्यम से लोकसभा चुनाव के संगठन निर्माण की भी तैयारी कर रहे हैं। इस सम्मेलन से नवंबर तक 1.40 लाख विजय प्रमुख नियुक्त होंगे। इनके सहारे चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें