फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के नर्सिंग कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू, 16 को करेंगे प्रदर्शन

Tue, 15 Oct 2019 02:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स, दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नर्सिंग कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को करीब पांच हजार कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। एम्स नर्सिंग यूनियन के अनुसार, मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


16 अक्तूबर को एम्स से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आवास तक यूनियन की ओर से पैदल मार्च किया जाएगा। यूनियन के सदस्य हरीश ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारी विविध मांगों को लेकर प्रबंधन से अपील कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए यूनियन ने अब प्रबंधन के खिलाफ सत्याग्रह पर जाने का फैसला लिया है।

कर्मचारियों का कहना है कि एम्स में मरीजों के साथ ही स्टाफ को भी लंबी तारीखें उपचार के लिए मिलती हैं। निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद बजट भी सरकार से नहीं मिलता है, क्योंकि उनके पास कैशलेस की सुविधा नहीं है। एम्स प्रबंधन का कहना है कि यूनियन के प्रदर्शन से चिकित्सीय सेवाओं पर कोई असर नहीं है। यूनियन से बातचीत जारी है। उम्मीद है कि मंगलवार तक उनका प्रदर्शन खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें