नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। बताया गया कि मोहल्ले में गत एक वर्ष से एक युवती और एक युवक रह रहे थे। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि पिछले काफी समय से दोनों उक्त किराए के मकान में युवक युवतियों के साथ गलत काम करा रहे थे।
सोमवार शाम मोहल्ले वासियों ने एक युवक व एक युवती को उक्त मकान में संदिग्ध हालत में दबोच लिया। साथ ही युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान मोहल्ले में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वही, खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।