देश के सभी सात एम्स में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित हुई परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने से एम्स ने साफ इनकार कर दिया है। इसी बीच बुधवार देर रात 28 मई को हुए इस परीक्षा का परिणाम भी एम्स द्वारा घोषित कर दिया गया है।
पर्चा लीक मामले में जांच के लिए बनाई गई समिति ने कहा है कि एक सेंटर पर एक-दो छात्रों ने नकल की थी, इसे प्रश्नपत्र लीक नहीं कहा जा सकता है। इसके बावजूद इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।
जानकारी के अनुसार, 28 मई को लखनऊ (उप्र) के एक परीक्षा सेंटर पर दो छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल की थी और उनकी पहचान भी कर ली गई है।