फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रहते हैं और रखते हैं एक से ज्यादा कार तो आपके लिए है ये बुरी खबर

Thu, 15 Jun 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़कों और गलियों में होने वाली पार्किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्या आप अपनी कार अपने घर के आस-पास सड़क किनारे खड़ी करते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो ‌आप दिल्ली सरकार को भारी भरकम टैक्स अदा करने के लिए तैयार हो जाइए। इसका कारण है कि दिल्ली सरकार सड़क किनारे होने वाली पार्किंग को लेकर एक नई नीति का प्रस्ताव रखने वाली है।
विज्ञापन


सिर्फ यही नहीं दिल्ली के लिए बनाई गई पार्किंग नीति में दिन के समय और पीक आवर्स में की गई पार्किंग में ज्यादा फीस वसूलने का भी प्रस्ताव है। इस नियम के तहत वीकडेज और वीकएंड्स में भी पार्किंग फीस में अंतर होगा।

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस नीति के लिए मंजूरी दे दी है। अब इस नीति को एक महीने तक पब्लिक और अन्य भागीदारों के विचारों के लिए खुला रखा जाएगा।

लगभग 2 करोड़ लोगों की जनसंख्या वाली दिल्ली में करीब 1 करोड़ से ज्यादा वाहन हैं जो रिकॉर्ड प्रदूषण फैला रहे हैं। इनमें से करीब साढ़े नौ लाख वाहन निजी है और अधिकतर सड़क के किनारे खड़े होते हैं। जिनकी वजह से दिल्ली में बहुत ट्रैफिक जाम भी लगता है। अपनी नई नीति में सरकार ने इन वाहनों पर भी कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में कार खड़ी करना पड़ेगा बहुत महंगा

सांकेत‌िक च‌ित्र
नई ‌पार्किंग नीति के तहत प्लॉट साइज के आधार पर पार्किंग के लिए गाड़ियों की कुछ संख्या तय होगी उससे ज्यादा पार्किंग होने पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा।

लोगों को एक से ज्यादा कार खरीदने से हतोत्साहित करने के लिए रोड टैक्स बढ़ाया जाएगा और जो भी एक से ज्यादा कार खरीदेगा उसका रोड टैक्स अपने आप ही बढ़ जाएगा। जिनके पास 2 से भी ज्यादा कार है उसे बहुत ज्यादा पार्किंग फीस देनी होगी।

अगर कार कमर्शियल एरिया जैसे बाजारों की सड़कों पर खड़ी की गई हो तो पार्किंग फीस और भी ज्यादा वसूली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें