फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक पति से परेशान डॉक्टर पत्नी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गंज स्थित होटल प्रेसीडेंसी में शनिवार रात एम्स के एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने नस काटकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


उसके पास से एक सुइसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने एम्स में डॉक्टर पति को जिम्मेदार ठहराया। फेसबुक पर अपलोड सुइसाइड नोट में पति को समलैंगिक बताया।

नबी करीम थाना पुलिस ने सुइसाइड नोट व परिजनों के बयान पर पति पर दहेज प्रताड़ना और खुुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2010 में हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक मूलरूप से जयपुर, राजस्थान निवासी प्रिया वेदी (31) की वर्ष 2010 में सीकर निवासी डॉ. कमल से शादी हुई। दोनों एम्स के क्वार्टर में रहते थे।

प्रिया एनेस्थीसिया विभाग की रेजीडेंट डॉक्टर थी जबकि कमल स्किन विभाग में। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी। कमल के समलैंगिक होने की वजह से अक्सर झगड़ा होता था।

शनिवार को झगड़े के बाद प्रिया दोपहर 12.30 बजे पहाड़गंज पहुंची। वहां उसने होटल प्रेसीडेंसी में कमरा नंबर 302 बुक कराया। देर रात करीब 12:30 बजे एक वेटर जब रूम में गया तो उसने प्रिया को बिस्तर पर पड़ा देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें