फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स ने दिल्ली में मानसिक स्वास्थ्य सर्वे और आकलन शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम जुटाएगी मानसिक बीमारियों, इलाज की जरूरतों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति से जुड़ी जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स, नई दिल्ली ने दिल्ली में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे-2 (एनएमएचएस-2) शुरू किया है। इस सर्वे का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, उनके बोझ और इलाज की जरूरतों की जानकारी जुटाना है। दिल्ली में यह सर्वे एम्स के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन और मनोचिकित्सा विभाग की टीम की देखरेख में किया जा रहा है।
सर्वे के साथ दिल्ली में मेंटल हेल्थ सिस्टम असेसमेंट (एमएचएसए) भी किया गया। इसके तहत मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था की सक्षमता का आकलन हुआ। 18 सितंबर को एम्स में एक कंसेंसस वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों और सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप में मानसिक स्वास्थ्य नीतियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता पर चर्चा हुई। अस्पतालों के ढांचे, जरूरी दवाओं और प्रशिक्षण जैसे मुद्दे भी शामिल रहे। लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप में विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और चुनौतियों पर भी बात हुई। विशेषज्ञों ने आकलन के नतीजों की समीक्षा कर सुधार के सुझाव दिए। एम्स के अनुसार, एनएमएचएस-2 और एमएचएसए से दिल्ली की मानसिक स्वास्थ्य जरूरतों को समझने में मदद मिलेगी। इन जानकारियों का उपयोग भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बनाने और उन्हें मजबूत करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें