फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के साथ स्तन कैंसर से निकाला ट्यूमर, पांच दिन तक इंटरनेट पर सर्च करते रहे डॉक्टर

Fri, 26 Jul 2019 06:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राजधानी के अस्पतालों में यूं तो आए दिन चिकित्सीय इतिहास में नई-नई उपलब्धि दर्ज की जा रही हैं, लेकिन वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में एक मामला ऐसा आया जिसने न सिर्फ डॉक्टरों को चौंका दिया, बल्कि उसे डील करने के लिए लंबे अध्ययन की जरूरत भी पड़ी। 
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज जिले की निवासी 55 वर्षीय रेणु श्रीवास्तव स्तन कैंसर की शिकायत लेकर दिल्ली आई थीं। जब जांच में पता चला कि उनके दिल में भी एक ट्यूमर है। चूंकि कैंसर के इलाज में दी जाने वाली कीमोथैरेपी सीधे दिल पर असर डालती है। 

इसलिए डॉक्टरों के आगे चुनौती थी कि पहले दिल का ऑपरेशन करें या स्तन कैंसर का। इस जटिल परिस्थिति में मरीज का उपचार कैसे किया जाए। इसके लिए डॉक्टरों ने इंटरनेट की मदद ली। 
विज्ञापन


करीब पांच दिन गूगल पर सर्च करने के बाद जापान की एक 75 वर्षीय महिला का ऐसा ही केस मिला था, जिसमें पहले दिल का ऑपरेशन किया था और बाद में स्तन कैंसर का। लेकिन इसमें समस्या यह थी कि वहां के डॉक्टरों की यह योजना कामयाब नहीं हो सकी।

इसीलिए फोर्टिस अस्पताल के करीब एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों ने दो दिन तक लंबे अध्ययन के बाद एक साथ दोनों ऑपरेशन करने का फैसला लिया। 

अस्पताल के वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता और कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मंदीप मल्होत्रा की टीम ने मिलकर ऑपरेशन किया। पहले डॉ. संजय गुप्ता ने ऑपरेशन थियेटर में मशीन पर हृदय को जीवित रखते हुए ऑपरेशन किया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे में डॉ. मंदीप मल्होत्रा ने कैंसर सर्जरी की। 

करीब साढ़े छह घंटे में दो ऑपरेशन करने के बाद मरीज को आईसीयू केयर में रखा गया। दोनों ही डॉक्टरों के अनुसार इस केस में सबसे बड़ी चुनौती तीमारदारों को पूरा मामला समझाना था। मरीज रेणु श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें लंबे समय से स्तन में एक गांठ थी। न दर्द होता था न ही कुछ और परेशानी। 
विज्ञापन

क्या होता है दिल में ट्यूमर

स्तन कैंसर के बारे में तो लगभग ज्यादात्तर लोग जानते ही हैं, लेकिन दिल में ट्यूमर के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी है कि इसे एट्रियल मायक्सोमा कहा जाता है। इस स्थिति में तत्काल मरीज को अस्पताल में भर्ती करने और ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है।  डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि अब तक 2 से 3 फीसदी मामले ही ये सामने आए हैं लेकिन दिल में ट्यूमर के साथ स्तन में कैंसर होना कभी भी सामने नहीं आया। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें