फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टर की कोरोना संक्रमित पत्नी ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म, आइसोलेशन वार्ड में ही हुआ ऑपरेशन

Sat, 04 Apr 2020 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
aiims - फोटो : file photo
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एम्स के डॉक्टर की गर्भवती पत्नी की शुक्रवार को दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में ऑपरेशन थियेटर बनाकर सिजेरियन प्रसूति करवाई। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि महिला अपने पति से संक्रमित हुई थी। पति एम्स के फिजियोलॉजी विभाग में रेजीडेंट है। डॉक्टरों के मुताबिक नवजात शिशु का सैंपल भी जांच के लिए भेजा है ताकि पता चल सके कि वह कोरोना संक्रमित है या नहीं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चा मां के पास ही रहेगा। उसे मां का दूध भी पिलाया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह संक्रमण दूध से नहीं फैलता, इसलिए मां बच्चे को दूध पिला रही है।

बता दें दिल्ली में इस तरह का यह पहला केस सामने आया है जब किसी कोरोना संक्रमित महिला ने बच्चे को जन्म दिया हो, वह भी बिल्कुल सुरक्षित। कहा जा रहा है कि अगर इस बच्चे में कोरोना का संक्रमण नहीं होता है तो यह बड़ी सफलता होगी।
विज्ञापन


चीन में भी सामने आया था ऐसा केस
गौरतलब है कि मार्च में चीन में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जब 33 वर्षीय एक कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। उस महिला की प्रसूति भी भी सीजेरियन हुई थी। यह मामला चीन के शांक्सी प्रांत का था। जांच के बाद बच्ची का टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके कुछ दिनों तक जच्चा-बच्चा दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। इसके बाद इनके टेस्ट कराए गए जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें