फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स पीड़िता ने खोली बड़ी बहन के जुल्म की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के एकगांव निवासी एड्स पीड़ित किशोरी को लेकर एक एनजीओ के पदाधिकारी शुक्रवार को कासना थाने पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बड़ी बहन उसे मारपीट कर प्रताड़ित करती है।
विज्ञापन


इलाज कराने के लिए भी रुपये नहीं देती है। किशोरी के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह बहन के पास ही रहती है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि एड्स से पीड़ित एक किशोरी कासना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है। आरोप है कि पीड़िता के माता-पिता की मौत हो चुकी है और इसलिए वह अपनी बड़ी बहन के पास ही रहती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कमरे बंद कर चली जाती थी बहन

पीड़िता का आरोप है कि उसकी बहन घर का सारा काम कराती है और जब वह बाहर जाती थी तो उसे कमरे में बंद करके जाती। उसके लिए सरकार से इलाज के लिए धनराशि मिलती है उसे भी वह निकलवाने के बाद छीन लेती है।

पीड़िता का आरोप है कि उसे कई बार मारने का भी प्रयास किया है। प्रताड़ना को देखते हुए शुक्रवार तड़के मौका पाकर भाग गई। पीड़िता एक बस में बैठकर वह दिल्ली पहुंच गई और वहां पर एक एनजीओ के पदाधिकारी को वह मिल गई।

एनजीओ के पदाधिकारी शुक्रवार दोपहर में कासना कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें