फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मधुमेह के इलाज में एआई और नई तकनीकों से जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
डायबिकॉन-2026 में विशेषज्ञों ने की तकनीक आधारित उपचार, इंसुलिन थेरेपी और मोटापे के प्रबंधन पर चर्चा
विज्ञापन

तीमारदारों के लिए चलेगा 15 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मधुमेह के इलाज का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब दवाओं और खानपान के साथ आधुनिक तकनीक भी मरीजों को बेहतर उपचार देने में अहम भूमिका निभा रही है। शुगर की लगातार निगरानी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मरीज की जरूरत के अनुसार उपचार जैसी तकनीकों से बीमारी पर नियंत्रण की नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।
इन आधुनिक तरीकों पर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और दिल्ली डायबिटिक फोरम के 34वें वार्षिक सम्मेलन 'डायबिकॉन-2026' में चर्चा हुई। दो दिवसीय सम्मेलन में 250 से अधिक डॉक्टरों, शिक्षाविदों और मधुमेह विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम 'टेक्नोलॉजी ड्रिवन डायबिटीज : इम्प्रूविंग क्लीनिकल आउटकम्स' रखी गई है।
विज्ञापन

सम्मेलन में एआई आधारित उपचार, इंसुलिन थेरेपी, मोटापे के प्रबंधन और मरीजों की जरूरत के अनुसार दवाओं के इस्तेमाल पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। इसका उद्देश्य मधुमेह के उपचार में नई तकनीकों के उपयोग और बेहतर क्लीनिकल परिणामों के तरीकों पर चर्चा करना है।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. अनुपम प्रकाश ने बताया कि एलएचएमसी में मरीजों के परिजनों और तीमारदारों के लिए 15 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जाएगा। इसमें रक्त शर्करा, वजन और ब्लड प्रेशर की जांच कर बीमारियों की समय रहते पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें