फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल के आरोपों को तिहाड़ जेल अधिकारियों ने किया खारिज, कोर्ट में कही ये बात

Fri, 25 Apr 2025 08:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जेम्स ने दावा किया था कि उसे जेल में संदिग्ध रिकॉर्ड वाले कैदी के साथ रखा गया था। जेम्स के आरोपों को नकारते हुए जेल अधिकारियों ने गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया उसे कभी भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ एक ही बैरक में नहीं रखा गया।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल प्रशासन ने गुरुवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर मामले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। जेम्स ने दावा किया था कि उसे जेल में संदिग्ध रिकॉर्ड वाले कैदी के साथ रखा गया था। जेम्स के आरोपों को नकारते हुए जेल अधिकारियों ने गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया उसे कभी भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ एक ही बैरक में नहीं रखा गया।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने अधिकारियों की दलीलें सुनीं और कहा कि कैदियों को सुरक्षा आकलन और स्थान की उपलब्धता के अनुसार बैरकों में रखा जाता है। बता दें कि ब्रिटिश नागरिक जेम्स के आरोपों के आधार पर जांच की गई थी।

इसके बाद अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रिपोर्ट की कॉपी जेम्स के वकील के साथ साझा करें। जेम्स को कथित तौर पर बताया गया था कि तिहाड़ में उसके वार्ड में बंद एक मुस्लिम कैदी को उसे मारने का काम सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें