फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: झगड़े का बदला लेने के लिए अगवा कर की हत्या, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 25 Apr 2025 08:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिल्ला गांव निवासी अमित और त्रिलोकपुरी निवासी विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार थाना पुलिस ने झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक को अगवा कर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद युवक के शव को यमुना नदी में फेंक दिया था। अगले दिन युवक का शव जामिया नगर थाना इलाके से मिला था। मृतक की शिनाख्त संजय के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिल्ला गांव निवासी अमित और त्रिलोकपुरी निवासी विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। जांच में पता चला कि अमित ने अपने मोबाइल से वारदात का वीडियो भी बनाया था। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 18 अप्रैल को मयूर विहार थाना पुलिस संजय के गुमशुदगी की शिकायत मिली।

पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी कि 20 अप्रैल को जामिया नगर इलाके में यमुना नदी से एक युवक के शव मिलने की जानकारी मिली। परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त संजय के रूप में की। सिर में चोट की बात सामने आने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि त्रिलोकपुरी निवासी विक्की ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अमित को अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने विक्की के कई ठिकानों पर दबिश देने के बाद उसे 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि सात महीना पहले उनका गांव में झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने कुछ लोगों को पीटा था। 19 सितंबर 2024 को चिल्ला गांव निवासी संजय अपने दोस्तों के साथ अमित को अगवा कर यमुना खादर ले गया और उसकी पिटाई कर दी। जिसका बदला लेने के लिए दोनों ने संजय को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके निशानदेही पर अमित को एटा यूपी से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें