फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी आग, एक मजदूर की मौत

Sun, 10 Jan 2016 07:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 स्थित अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में एक लापरवाही जानलेवा साबित हुई। दरअसल फैक्ट्री में लोहे के एंगल की वैल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री आ गई।
विज्ञापन


आग से घिरकर वेल्डिंग एक मजदूर की भी मौत हो गई। मजदूर का नाम सरफराज बताया जा रहा है। फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद शुरूआत में दमकल की चार गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस समय तक बड़ी संख्या में मजदूर ऊपर की मंजिल में भी फंसे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटो बाद पाया गया आग पर काबू

जिन्हें दमकल की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में आग शाम चार बजे के आसपास लगी थी। लेकिन रात तक भी इसपर काबू नहीं पाया जा सका था।

इतना ही नहीं आग लगने के समय फैक्ट्री में मौजूद कुछ लोग बेहोश भी हुए। जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी भी सूचना मिलने के बाद पहुंचे।

आग की लपटों और प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग पर काबू पाने के लिए 4 घंटे का समय लगा। जबकि 15 दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें