फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके खिलाफ शिकायत उसी को सौंप दी जांच

Wed, 15 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की समस्या निपटाने के लिए राज्य सरकार ने सीएम विंडो खोलकर वाहवाही तो लूट ली लेकिन अब इसके कुछ कारनामे मजाक बन रहे हैं। क्योंकि यहां दी जाने वाली शिकायत उसी को जांच के लिए भेज दी गई, जिसके खिलाफ अर्जी लगाई गई थी।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए सेक्टर-55 ने शिकायत दी थी कि सेक्टर से सटे स्थित मौर्या फैक्टरी में नियम के विरुद्ध मोबाइल टावर लगाने का काम चल रहा है। एसोसिएशन ने महासचिव नरेंद्र कुमार ने टेलीफोन रेगुलेटरी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नियम का हवाला देते हुए पुलिस को शिकायत दी कि कोई भी मोबाइल टावर रिहायशी क्षेत्र के 100 मीटर एरिया में नहीं लगाया जा सकता।

ऐसे में टावर लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर पुलिस ने कोई भी मदद करने से इंकार कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त, निगमायुक्त और सीएम विंडो में की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उल्टे विंडो में की गई शिकायत उन्हीं पुलिस और निगम अधिकारियों के पास भेज दी गई जिनकी शिकायत उन्होंने सीएम विंडो में की थी।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या जांच करने वाले पुलिस और निगम अधिकारी अपने खिलाफ दी गई शिकायत को सही ठहराएंगे। शिकायतकर्ता ने सीएम विंडो में रिमांइडर भेजकर उन पुलिस और निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जिन्होंने शिकायत देने के बाद भी मोबाइल टावर को नियम विरुद्ध लगने दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें