अन्ना आंदोलन के दौरान साथ रहे गैर राजनीतिक चेहरे एक बार फिर समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार के सहयोग से दिल्ली में 27-28 फरवरी को सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इसमें अन्ना आंदोलन के बाद देश के बदले हालात पर चर्चा होगी। साथ ही देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की रणनीति भी बनाई जाएगी। सम्मलेन के दौरान अगर आंदोलन पर सहमति बनी तो अन्ना की अगुवाई में नए सिरे से आंदोलन भी संभव है।
दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) से बाहर होने के बाद से योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण व उनके सहयोगी स्वराज अभियान के बैनर पर देश के अलग-अलग मसलों पर काम कर रहे हैं।