फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर में फिर एक पक्षी की मौत

Wed, 30 Nov 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तालाब में मृत पाया गया ब्लैक नेक्ड स्टार्क
जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा सैंपल
बर्ड फ्लू वायरस पॉजिटिव मिला तो फिर 45 दिनों के लिए बंद हो जाएगा चिड़ियाघर
विज्ञापन
द‌िल्ली च‌िड़‌ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा ए एच5एन1) वायरस से पक्षियों की मौत के चलते बंद पड़े चिड़ियाघर को खुलने की उम्मीद लगाए लोगों के लिए बुरी खबर है। मंगलवार को चिड़ियाघर में फिर एक पक्षी की मौत हो गई।
विज्ञापन


ब्लैक नेक्ड स्टार्क प्रजाति का यह पक्षी चिड़ियाघर के तालाब में मृत पाया गया। सूत्रों की मानें, तो इसका सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा। अगर सैंपल जांच में बर्ड फ्लू वायरस पॉजिटिव मिलता है, तो चिड़ियाघर फिर 45 दिनों के लिए बंद हो जाएगा।

दिल्ली चिड़ियाघर में पक्षियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को भी चिड़ियाघर में दो पक्षियों की मौत हुई थी। हालांकि दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग ने इनकी मौत का कारण ठंड या किसी और वजह को माना।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के अधिकारियों की मानें, तो बीते एक पखवाड़े में जितने भी पक्षी मरे हैं, सभी की रिपोर्ट बर्ड फ्लू टेस्ट में निगेटिव आई है। अब बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है। मगर मंगलवार को हुई पक्षी की मौत पर रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग कुछ बोलने की हालत में है।

चिड़ियाघर में था अपनी प्रजाति का इकलौता पक्षी
चिड़ियाघर प्रशासन ब्लैक नेक्ड स्टार्क के मरने से फिर सकते में है। इस पक्षी को लोहा सारंग के नाम से भी जाना जाता है। कहीं-कहीं इसे लोहारजंग के नाम से जानते हैं। चिड़ियाघर में इस प्रजाति का यह इकलौता पक्षी था, जिसे कानपुर स्थित चिड़ियाघर से लाया गया था। इस प्रजाति के पक्षी साउथ और साउथ ईस्ट एशिया में भी पाए जाते हैं। इनकी चोंच बहुत लंबी और काले रंग की होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें