फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल में दो डॉक्टर संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सख्त, विदेश यात्रा छिपाई तो हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Thu, 02 Apr 2020 08:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : Social media
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल में दो डॉक्टर कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद प्रबंधन ने एक आदेश जारी कर अपने डॉक्टरों से विदेश यात्रा की जानकारी मांगी है। अगर किसी डॉक्टर ने ये जानकारी छिपाई या प्रबंधन को नहीं बताया तो उस पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल अस्पताल के बॉयो कैमिस्ट्री विभाग की एक रेजीडेंट डॉक्टर कुछ दिन पहले ही अपने डॉक्टर पति के साथ विदेश यात्रा से लौटी थीं। इन्होंने अस्पताल प्रबंधन को अपनी यात्रा के बारे में जानकारी नहीं दी थी जिसके चलते इनकी स्क्रीनिंग नहीं हो सकी। अब महिला डॉक्टर और उनका पति दोनों ही कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इनके पति दिल्ली के सबसे बड़े सरदार वल्लभ भाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट में एक वरिष्ठ डॉक्टर हैं। फिलहाल दोनों ही डॉक्टरों का उपचार सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। 

महिला डॉक्टर के पॉजीटिव होने के बाद सफदरजंग अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में एक और डॉक्टर पॉजीटिव मिला था। हालांकि ये डॉक्टर अस्पताल आने वाले कोरोना मरीजों का उपचार करने के दौरान संक्रमित हुआ है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर में वायरस के लक्षण नहीं थे लेकिन एहतियात के तौर पर उन्होंने अपना टेस्ट कुछ दिन पहले ही कराया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर पॉजीटिव निकला तो तत्काल उन्हें सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के आठवी मंजिल पर भर्ती किया गया। फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में 21 से ज्यादा डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारियों को होम क्वारंटीन में हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें