फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT टॉप करने के बाद विपुल ने बताई दिल की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया टॉप करना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। शुरुआत से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था, जो साकार हो गया। एआईपीएमटी में टॉप करने वाले रोहतक रोड, गुप्ता अस्पताल के पास जींद, हरियाणा के विपुल कुछ इसी तरह से अपनी खुशी जाहिर करते हैं।
विज्ञापन


वहीं उनके पिता को इस बात की खुशी है कि बेटा पूरे परिवार में पहला डॉक्टर बनेगा। विपुल के लिए दूसरी बार परीक्षा होना फायदेमंद रहा, जिसके कारण पहली परीक्षा की कमियों को वह दूर कर सके और अब ऑल इंडिया टॉप किया।

जींद में बैग और पर्स की दुकान चलाने वाले विपुल के पिता वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि उसका शुरू से ही डॉक्टर बनने का लक्ष्य रहा। वह बेटे की उपलब्धि से काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

विपुल परिवार में पहला होगा, जो डॉक्टर बनेगा

उनके लिए गर्व की बात इसलिए भी है कि विपुल परिवार में पहला होगा, जो कि डॉक्टर बनेगा। विपुल के बड़े भाई जींद में ही सरकारी कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

एआईपीएमटी की 3 मई को हुई परीक्षा में कुछ कमी रह गई थी तो लग रहा था कि रिजल्ट अच्छा नहीं आएगा, लेकिन परीक्षा दोबारा होने से उन गलतियों को सुधारने का मौका मिल गया।

विपुल ने 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के रनहौला स्थित होली कॉन्वेंट स्कूल की है। बारहवीं में उनके 90 फीसदी अंक आए थे। दसवीं के बाद से ही उन्होंने आकाश इंस्टीट्यूट के स्कॉलरशिप प्रोग्राम में दाखिला लिया था।
विज्ञापन

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पढ़ना चाहते हैं विपुल

विपुल के पिता बताते हैं कि इसका उसे लाभ भी मिला। विपुल ने एआईपीएमटी की तैयारी अपनी स्कॉलरशिप के जरिये ही की है। वह वह दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पढ़ना चाहते हैं।

एआईपीएमटी के नतीजों में राजस्थान की खुशी तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं, वह लड़कियों की श्रेणी में टॉप पर रही हैं। उन्होंने 720 में से 688 अंक हासिल किए हैं।

खुशी ने इन नतीजों के आने से पहले ही जोधपुर के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में दाखिला ले लिया था, लेकिन अब दिल्ली आकर डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करेंगी। दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में उन्हें पढ़ाई करनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें