फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल हटने के बाद एयपोर्ट पहुंचना हुआ मुश्किल!

Fri, 21 Feb 2014 06:37 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप गुड़गांव में रहते हैं और फ्लाइट पकड़ने के लिए आईजीआई एयपोर्ट जाना हो तो घर से थोड़ा जल्दी निकलें।
विज्ञापन


दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे से सिरहौल टोल समाप्त होने के बाद दिल्ली में जाम की समस्या और बढ़ गई है। खासकर महीपालपुर में तो यह समस्या विकराल हो गई है। पिछले दो दिनों से यह जाम का नया अड्डा बन गया है। इससे एयरपोर्ट गुड़गांव से और दूर हो गया है।

फाइव स्टार होटलों के हब गुड़गांव से रोजाना सैकड़ों लोग आईजीआई एयरपोर्ट जाते हैं। वहीं कॉरपोरेट कंपनियों और उद्योगों से जुड़े लोगों का एयरपोर्ट आनाजाना लगा रहता है।
विज्ञापन


टोल हटने के बाद उन्हें सुविधा के स्थान पर वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया। पहले गुड़गांव से एयरपोर्ट 50 से 55 मिनट में आसानी से पहुंचा जा सकता था। अब वहां तक पहुंचने में तकरीबन सवा से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। क्योंकि महिपालपुर का जाम परेशान करने लगा है।

आईजीआई एयरपोर्ट के नजदीक होने से दिल्ली आने वाले लोग भी गुड़गांव के दर्जन भर से अधिक फाइव स्टार होटलों में ठहरते हैं। यहीं से वह फ्लाइट पकड़ने के लिए जाते हैं।

बीपीओ कंपनी में अधिकारी अजय चतुर्वेदी का कहना है कि एयरपोर्ट जाने के लिए गुड़गांव से दो घंटे पहले अब निकलना पड़ेगा। नहीं तो फ्लाइट छूट सकती है। हाइटेक इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि एयरपोर्ट गुड़गांव से और दूर हो गया। टोल हटने के बाद जाम का नया प्वाइंट अब परेशान करने लगा है।
विज्ञापन


कापासहेड़ा है विकल्प पर अच्छा नहीं
आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने का कापसहेड़ा रूट भी विकल्प है। पर यह अच्छा नहीं है। लोग यहां से जाने से बचना चाहते हैं। क्योंकि बॉर्डर का रोड काफी संकरा और दुश्वारियों से भरा हुआ है। यही वजह है कि लोग एक्सप्रेस-वे को अपने लिए ज्यादा मुफीद समझते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें