फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ चोरी कर उसे ऑनलाइन बेचने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, सिर्फ ऐसे घरों को बनाते थे निशाना

Sat, 27 Jul 2019 09:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पकड़े गए बंटी बबली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुनापार में चोरी की ताबड़तोड़ वारदात करने वाले बंटी-बबली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों खाली पड़े मकानों और दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। इनके पास से पुलिस ने 27 मोबाइल फोन, लैपटॉप, बाइक , पावर बैंक और हार्ड डिस्क बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार रात मंडावली के एक फ्लैट में चोरी हुई थी। चोर फ्लैट से लैपटॉप और चार मोबाइल फोन की चोरी करने के साथ साथ घर के बाहर खड़ी बाइक भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इस दौरान पुलिस को चोर के बारे में सुराग मिला। 

बृहस्पतिवार रात बदमाश को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आयुष के रूप में हुई। पूछताछ में आयुष ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका पिंकी के साथ वारदात को अंजाम देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके निशानदेही पर पिंकी को भी गिरफ्तार कर लिया। पिंकी के पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि आयुष पर चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। बंटी बबली की जोड़ी ने लक्ष्मी नगर, मंडावली और मधु विहार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 

आरोपियों ने बताया कि वह मूलत: लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आयुष का परिवार इस समय आगरा के कमला नगर स्थित शांति नगर में रहता है। पहले दोनों आगरा में चोरी करते थे। अब दिल्ली में आकर चोरी करने लगे थे।

बताया जा रहा है कि आयुष चोरी करता था और उसकी प्रेमिका पिंकी उन सामानों को ऑनलाइन बेचने के लिए ग्राहक खोजती थी। वह वारदातों में बहुत कम शामिल होती थी। पिंकी दिल्ली-एनसीआर व अन्य शहरों के ग्राहकों को ढूंढती थी और फिर सस्ते सामान का लालच देकर उन्हें बेच देती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें