फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद लिव-इन में रखा और करता रहा दुष्कर्म

Wed, 22 Jul 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के हंस एंक्लेव में निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशन के दौरान युवती से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन


आरोपी फरार है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यूपी की रहने वाली 25 वर्षीय युवती गुड़गांव की एक निजी कंपनी में काम करती है।

2013 में वह अपने भाई के पास मानेसर गई थी। यहां पर पड़ोस में रहने वाले उसके भाई के दोस्त राघवेंद्र नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। भाई का दोस्त होने के नाते उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन

रेप के बाद लिव-इन क्यों?

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ होने के चलते युवती बेहोश हो गई इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने के बाद जब युवती ने सारी घटना अपने भाई को बताई तो आरोपी ने उससे शादी का वादा किया।

जिसके बाद से दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रहने लगे। बताया जा रहा है कि करीब एक साल तक आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। 15 दिन पहले अचानक वह फरार हो गया।

सोमवार शाम को पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। एसीपी क्राइम-एक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह पर छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें