फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने ही पार्टी के बाद उसे बंधक बनाकर किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक विहार इलाके में फिजियोथेरेपी की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पार्टी के बहाने स्कूल के एक दोस्त ने अपने फ्लैट पर तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। इनकी पहचान जतिन गोस्वामी, आकाश और रोहित के रूप में हुई है। चौथा आरोपी रमन अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सपना (19) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ विवेक विहार इलाके में रहती है। सपना दिल्ली में एक निजी संस्थान में  फिजियोथेरेपी प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पार्टी का बहाना कर बुलाया था उसे घर

जतिन व आकाश नामक युवक सपना के स्कूल से क्लासमेट हैं। गत एक अप्रैल को आकाश ने पार्टी करने की बात कर सपना को विवेक विहार के पास अपने घर पर बुलाया।

वहां पर जतिन, रोहित व रमन भी मौजूद थे। सपना का आरोप है कि शाम के समय पार्टी करने के बाद आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप किया।

तड़के करीब 4:00 बजे सपना को घर के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। जाने से पूर्व आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए भी कहा। सपना ने परिजनों को सारी बात बताई। बाद में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। शनिवार तड़के पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें