फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: कूड़े के पास मिला पिता का शव, अंतिम संस्कार में आने की बात पर बेटा और पत्नी बोले- व्यस्त हैं

Wed, 19 Aug 2026 03:28 AM IST
Akash Dubey पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

70 वर्षीय पूर्व नेवी अफसर अरविंद नाथ पाठक का शव कूड़े के पास मिला। अमेरिका में रह रहे बेटे-पत्नी ने व्यस्तता बताकर अंतिम संस्कार में आने से इनकार कर दिया। बेटे ने चाचा को अंतिम संस्कार के लिए अधिकृत किया।
विज्ञापन
बेटे ने पिता के अंतिम संस्कार में आने से किया इनकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खत्म होती जा रहीं मावनीय संवेदनाओं का एक और बड़ा मामला कालकाजी थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर 70 वर्षीय पूर्व नेवी अफसर का शव कूड़े के ढ़ेर के पास मिला। पुलिस व मृतक के रिश्तेदारों ने अमेरिका में रह रहे उनके बेटे व पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी और अंतिम संस्कार के लिए भारत आने की गुजारिश भी की है। लेकिन सब तब हैरान हो गए, जब बेटे के साथ मृतक की पत्नी का जवाब मिला कि वह अपने काम में व्यस्त हैं। वह अभी भारत नहीं आ सकते। इसके लिए अमेरिका से अपने अधिकृत मेल से बाकायदा दिल्ली पुलिस से कहा कि उसके चाचा उसके पिता का अंतिम संस्कार कर देंगे।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अरविंद नाथ पाठक (70) नेवी में डाक्टर थे। वह मेन कालकाजी के एन ब्लॉक में रहते थे। यहां पर उन्होंने क्लीनिक भी खोला था। उनका बेटा प्रशांत नाथ पाठक अपनी मां के साथ अमेरिका में रहता है। मृतक के भाई महेंद्रनाथ ने 12 अगस्त को शिकायत दी थी कि उनके भाई अरविंद नाथ पाठक यहां अकेले रहते थे और वह घर से गायब हैं।

कालकाजी थानाध्यक्ष अजय कुमार की टीम ने तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर बुजुर्ग की तलाश शुरू की। अगले दिन शाम को बुजुर्ग ब्लॉक में कूड़े के खत्ते के पास बेहोशी की हालात में मिले। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के भाई महेंद्र नाथ से बातचीत कर पुलिस ने अमेरिका में रह रहे बेटे और पत्नी को इसकी जानकारी दी। इस पर बेटे और पत्नी ने कहा कि वह अपने काम में व्यस्त हैं। वह भारत नहीं आ सकते हैं। इसके बाद बेटे ने पुलिस को मेल कर एक अधिकृत पत्र भेजा। इस पत्र में बेटे ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा प्रशांत नाथ पाठक को पिता के अंतिम संस्कार व अन्य रीतियों के लिए अधिकृत करता है। 

पुलिस ने चाचा को शव सौंपा
पुलिस को मेल मिलने के बाद कालकाजी थाना पुलिस ने मृतक अरविंद नाथ पाठक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस ने शव मृतक के भाई व बहन को सौंप दिया। इन लोगों ने रीति-रिवाज से बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। 
विज्ञापन

काफी समय से अकेले रह रहे थे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अरविंद नाथ काफी समय से अकेले रह रहे थे और शुगर समेत कई बीमारियों से पीड़ि थे। उनके भाई महेंद्र नाथ व उनका बेटा उनकी देखभाल करने उनके पास आते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें