फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत के बाद गाजियाबाद में अलर्ट

Fri, 09 Jan 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का खतरा अभी टला नहीं है। बुधवार को दिल्ली में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत के बाद जनपद में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। छह जनवरी के बाद से संदिग्ध मरीज भी नहीं आए हैं। छह जनवरी तक 20 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जनपद में स्वाइन फ्लू के नए मामले नहीं आए हैं लेकिन किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए स्वास्थ्य विभाग में पूरी तैयारी है। स्वाइन फ्लू की दवाओं की पूरी खेप आ गई है।
विज्ञापन


डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि एमएमजी अस्पताल में स्थित संक्रामक रोग विभाग में स्वाइन फ्लू के सैंपल कलेक्ट किये जा रहे हैं। पिछले दो तीन दिनों में कोई भी सैंपल नहीं आया है, लेकिन अगर कोई मामला सामने आया तो सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों में आसोलेशन वार्ड आदि भी बनाए जा चुके हैं। सीएमओ डा.अजेय अग्रवाल ने बताया कि सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। स्वाइन फ्लू का कोई भी संदिग्ध मामला सामने आने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें