सीएचसी में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी प्रभारी ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया।
सोमवार शाम राहत एंकलेव अल्वीनगर कालोनी निवासी मोबीन की पत्नी आबिदा 38 को डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था।मंगलवार दोपहर एक बजे नार्मल डिलीवरी के बाद आबिदा ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन अधिक रक्त स्राव के कारण डेढ़ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई, जबकि बच्ची स्वस्थ है।
महिला की मौत से नाराज उसके परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुएस सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विश्राम सिंह ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद उन्होंने शव को एंबुलेंस से उसके घर भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष्ा ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी थी।