फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा

Thu, 20 Nov 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में बुधवार सुबह करीब तीन माह की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि बच्ची की मौत पोलियो ड्रॉप पिलाने से हुई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 16 अन्य बच्चों को भी ड्रॉप पिलाई गई है और वे सभी स्वस्थ हैं। बच्ची का जन्म प्री-मेच्योर हुआ था। काफी दिन से उसकी तबियत खराब थी। हालांकि, बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगला चरणदास निवासी अरविंद पत्नी मोहनी और करीब तीन माह की बच्ची अर्चना के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे बच्ची को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। कुछ देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत पोलियो ड्रॉप पीने के बाद हुई है। इस दौरान सीएमएस डॉ. आरएनपी मिश्र भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 पुलिस और सीएमओ डॉ. आरके गर्ग भी वहां पहुंच गए। समझाने के बाद पीड़ित परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन


16 अन्य बच्चों ने पी दवा
22 अगस्त को जिला अस्पताल में एक सात महीने की प्री-मेच्योर बच्ची का जन्म हुआ था। उसका वजन करीब दो किलो था। जन्म के बाद बच्ची की तबीयत ठीक नहीं थी। इसकी मौत पोलियो ड्रॉप पीने से नहीं हुई है, क्योंकि अन्य 16 बच्चों को भी इसी पोलियो वैक्सीन वायल से ड्रॉप पिलाई गई थी। बाकी सभी बच्चे स्वस्थ हैं। फिर भी जिस पोलियो ड्रॉप बॉक्स से बच्ची को दवा पिलाई गई, उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. आरके गर्ग, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें