फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिनभर की अठखेलियों के बाद हुई बूंदाबांदी, गर्मी से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में सोमवार को भी सुबह से ही बादल और सूरज के बीच अठखेलियों का खेल जारी रहा। दिन के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसने और उमस भरी गर्मी बढ़ा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 84 से 64 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार शाम 5:30 बजे तक पालम में 10.7, आया नगर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। साथ ही, शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, शनिवार और रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें