फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गुडबाय लिख नदी में कूदा युवक: झगड़ा होने पर युवक ने उठाया कदम... फिर हुआ कुछ ऐसा परिजन भी हैं खुश

Wed, 30 Jul 2025 10:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि मंगलवार शाम के समय दो पुलिसकर्मी गश्त पर थे। दोनों सिग्नेचर ब्रिज पहुंचे तो देखा कि एक युवक ने ब्रिज पर अपनी बाइक खड़ी करके यमुना में छलांग लगाई है। बाइक पर युवक का मोबाइल फोन और पर्स रखा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित सिग्नेचर ब्रिज से एक युवक ने छलांग लगा दी। गश्त कर रहे दो हवलदारों ने गोताखोरों को तुरंत सूचना दी जिसके बाद युवक को बचाया गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे छुट्टी मिल गई है। पूछताछ में युवक लोकेंद्र सिंह (30) ने बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। मानसिक तनाव में आकर युवक ने आत्महत्या करने के लिए उसने छलांग लगाई थी। वह बाइक से ब्रिज पहुंचा और गुडबाय का मैसेज भेजकर नदी में कूद गया। लोकेंद्र को सुरक्षित पाकर परिजन बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि मंगलवार शाम के समय दो पुलिसकर्मी गश्त पर थे। दोनों सिग्नेचर ब्रिज पहुंचे तो देखा कि एक युवक ने ब्रिज पर अपनी बाइक खड़ी करके यमुना में छलांग लगाई है। बाइक पर युवक का मोबाइल फोन और पर्स रखा हुआ है। दोनों ने किनारे में मौजूद गोताखोरों को अलर्ट किया। वे मोटर बोट लेकर डूब रहे युवक तक पहुंचे और उसे बचाया। पहले युवक को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसे नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने युवक की पत्नी और साले को मौके पर बुलाया। पुलिस ने काउंसलिंग कराकर लोकेंद्र को परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें