फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज के बाद चलीं गोलियां, एक युवक जख्मी

Sat, 10 Jan 2015 01:51 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में रोडरेज के बाद दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक युवक की बांह पर छर्रे लगे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दोनों पक्ष कारोबारी हैं।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि मामला नवयुग मार्केट स्थित देहली गेट कालोनी का है। अंकुश भार्गव और रजनीश कंसल पड़ोसी हैं। अंकुश जनरेटर कारोबारी है। बृहस्पतिवार सुबह कार में सवार अंकुश आफिस जा रहे थे।

रास्ते में एक स्कूटर सवार से उनकी कार में टकराते हुए बची। स्कूटर सवार रजनीश कंसल के परिवार का सदस्य था। अंकुश और स्कूटर सवार के बीच गाली गलौज हुई।

अंकुश का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात सवा नौ बजे स्कूटर सवार पक्ष के लोगों ने उसे घर के बाहर ही पकड़कर पीटा। विरोध करने पर कई राउंड फायरिंग की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


घटना घर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। हमलावर अपनी बाइक छोड़कर भी भाग गए हैं। दूसरी तरफ, रजनीश कंसल का आरोप है कि फायरिंग अंकुश पक्ष के लोगों ने की है। जिसमें एक युवक की बांह में छर्रे लगे हैं। उसका मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें