अमेरिका की शोधकर्ता से दुष्कर्म करने के आरोपी फिल्म पीपली लाइव के सह-निर्देशक महमूद फारूकी ने ई-मेल भेजकर अपने कृत्य के लिए पीड़िता से माफी मांगी थी। यह बयान मामले में पीड़िता ने मंगलवार को विशेष अदालत में दिया।
साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जैन के समक्ष पीड़िता ने बयान दर्ज कराते हुए कहा कि उसके व आरोपी के बीच नौ ई-मेल का आदान प्रदान हुआ था।
इनमें से एक ई-मेल में आरोपी ने अपने कृत्य के लिए उससे माफी मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने शैक्षिक सलाहकार व फारूकी की पत्नी अनुषा रिजवी को भी घटना के बारे में ई-मेल भेजा था जिसके जवाब में अनुषा ने उसे तसल्ली दी थी।