फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : खालिस्तान समर्थक नारों के बाद अब दिल्ली में ISIS के लगे झंडे, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

Sat, 04 Nov 2023 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार शाम तक सीआर पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज नहीं किया गया था। सीआर पार्क थाना और पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। देश का खुफिया तंत्र भी इस पर नजर रखे हुए है। बाहरी रिंग रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली में बाहरी रिंग रोड पर नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली के बीच बने फुटओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर आतंकी संगठन आईएसआईएस (आईएस) के दो झंडे लगे मिले। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झंडे ब्रिज की ग्रिल पर बंधे हुए थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम तक सीआर पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज नहीं किया गया था। सीआर पार्क थाना और पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। देश का खुफिया तंत्र भी इस पर नजर रखे हुए है। बाहरी रिंग रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये झंडे बुधवार रात को लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए असफल प्रयास किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब तक दिल्ली में खालिस्तान के समर्थन में जगह-जगह पोस्टर और झंडे लगे होने के मामले सामने आते रहे हैं। 
विज्ञापन


जी-20 से पहले खालिस्तान के समर्थन में छह मेट्रो स्टेशनों पर पोस्टर व नारे लिखे गए थे। इसके बाद कश्मीर गेट थाना इलाके में फ्लाईओवर पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए थे। अब दिल्ली में आतंकी संगठन आईएस के झंडे लगे मिले हैं। इनमें उर्दू भाषा में वही लिखा हुआ है जो आईएस के झंडे में  लिखा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें